माता-पिता की अनुमति के बिना HPV वैक्सीन लगाए जाने के बाद बच्चियों की बिगड़ी तबीयत 5 लड़कियों – अंजलि, पूनम, रजनी, भारती और रेखा को अस्पताल में भर्ती कराया गया
दिनांक: 11 मार्च, 2026
स्थानः डबरा, मध्य प्रदेश
HPV का टीका लगाने के दौरान एक दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, मची अफरातफरी
HPV का टीका लगाने के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी,
HPV वैक्सीन लगाए जाने के बाद बच्चियों की बिगड़ी तबीयत. माँ-बाप से अनुमति लिए बिना लगाए गए इंजेक्शन. मध्य विद्यालय बगडहरा, जोकीहाट (अररिया ज़िला, बिहार) का मामला. परिजनों ने क्या कुछ कहा देखिए वीडियो में (14 फ़रवरी 2026): https://www.facebook.com/share/v/1AeCYqqG3C/
जोकीहाट के उच्च माध्यमिक विद्यालय बगडहरा में 18 बच्चियों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीका लगाया गया था. टीका लगाए जाने के बाद आधा दर्जन बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी. उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. चार बच्चियों की हालत गंभीर है. वे पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. एक बच्ची को भागलपुर रेफर किया गया है. (11 फ़रवरी 2026):
सहरसा : बिहार के सहरसा में शुक्रवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) इंजेक्शन के चलते 30 से 35 के आसपास छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। कुछ छात्राएं बेहोश हो गईं। पूरा मामला सत्तर कटैया प्रखंड के मध्य विद्यालय आरन का है। तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में हंगामा मच गया। परिजन और स्कूल के कर्मियों ने इन्हें सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सभी बीमार छात्राओं के एक साथ पहुंचने पर सदर अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चे की स्थिति गंभीर भी बतायी जा रही है
Bihar School News : HPV वैक्सीन लगते ही बीमार हुईं छात्राएं, मचा हड़कंप , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची स्कूल, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जा रही HPV वैक्सीन के बाद कई छात्राएं अचानक बीमार पड़ गईं, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
पीरो: मध्य विद्यालय हसनबाजार में एचपीवी का टीका लगने के बाद कई छात्राएं हुईं बेहोश
पीरो प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय हसनबाजार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं को एचपीवी का टीका लगाए जाने के बाद करीब दर्जन भर छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ी। वहीं कुछ छात्राओं ने टीका लगने के बाद सिर में चक्कर आने की शिकायत की। टीका लगने से छात्राओं के बीमार होने की खबर आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही छात्राओं के परिजन विद्यालय पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विद्यापतिनगर प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनियारपुर में गुरुवार को एचपीवी टीकाकरण के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राएं बीमार हो गईं। घटना के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षकों द्वारा सभी बीमार छात्राओं को मिर्जापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया,
Samastipur: टीकाकरण के बाद बेहोश हुई दो छात्रा, कर्मियों को बनाया बंधक
मोरवा . प्रखंड के निकसपुर पंचायत स्थित उमवि गोढियारी में एचपीवी टीकाकरण के दौरान दो छात्राएं बेहोश हो गईं. जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण इकट्ठा हो गये. हंगामा करना शुरु कर दिया. इसी बीच विद्यालय के कमरे में बैठी स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बना लिया गया. काफी हो-हल्ला करने के बाद एंबुलेंस की मदद से पीड़ित छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
Bhagalpur HPV vaccination: भागलपुर में एचपीवी टीकाकरण के बाद कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
भागलपुर के नवगछिया प्रखंड के रंगरा स्थित तेज नारायण उच्च विद्यालय में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लड़कियों को एचपीवी टीका लगाया जा रहा था। टीकाकरण के बाद कई छात्राओं को चक्कर आने लगा और वे बेहोश हो गईं। सभी छात्राओं को तुरंत रंगरा हॉस्पिटल ले जाया गया,
